{"_id":"47-25069","slug":"Rampur-25069-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारती को झटका, नहीं होगा कंप्यूटर रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारती को झटका, नहीं होगा कंप्यूटर रिलीज
Rampur
Updated Fri, 18 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने केआरोप में फंसे साहित्यकार कंवल भारती को कोर्ट ने झटका दिया है। कोर्ट ने उनके कंप्यूटर रिलीज क रने के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कंप्यूटर को विवेचना का पार्ट मानते हुए उनके प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।
आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल केनिलंबन के मामले में साहित्यकार कंवल भारती ने फेसबुक पर टिप्पणी की थी, जिसे नगर विकास मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने आपत्तिजनक मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। पुलिस ने भारती को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। पुलिस ने उनके कंप्यूटर को भी जब्त कर लिया था। कंप्यूटर रिलीज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर गुुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। भारती केअधिवक्ता नजर अब्बास ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई के बाद भारती का कंप्यूटर रिलीज करने के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि इस फैसले केखिलाफ वह हाईकोर्ट में अपील दायर करेंगे।