फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बाबा साहब के मार्ग पर चलने का आह्वान

बाबा साहब के मार्ग पर चलने का आह्वान

Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कहीं गोष्ठी तो कहीं चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भारतीय बौद्ध महासभा की पनवड़िया स्थित तथागत बुद्ध विहार में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें जिलाध्यक्ष हीरा लाल गौतम ने कहा कि बाबा साहब निष्पक्ष निर्लिप्त भाव से सच्ची सेवा कर जन मानस के प्रति स्मरणीय पूजनीय बन श्रद्धा के पात्र बने। महासचिव आरके प्रभाकर, हरिओम रवि, आशाराम सागर, रोहण सिंह, शशि कश्यप, मित्रपाल, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, वेद प्रकाश, अनूप सिंह, प्रेमजीत भी थे। अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की अंबेडकर पार्क में विचार गोष्ठी में बाबा साहब की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसमें जिलाध्यक्ष आनंद सागर, रमेश चंद्र सागर, अमर सिंह, सत्यपाल सिंह, रामेश्वर दयाल सागर थे। नव निर्माण संघ की ओर से अंबेडकर पार्क में डा. भीमराव राव अंबेडकर को याद किया गया। इसमें संयोजक रमेश प्रभाकर, हरि शंकर खजांची, चंद्रपाल सिंह, अनिल कुमार प्रभाकर, तसलीम मियां, राम कुमार प्रभाकर, रामकिशोर भी थे। अंबेडकर युवक की संघ के कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पहुंचे। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सागर, धर्म कुमार वाल्मीकि, कमल अंबेडकर, राजू सागर, विजय सागर, मुकेश सैनी, ओमकार सागर, राजपाल सागर, किशोर सागर, शाकिर पहलवान, विजय गुप्ता, शाहनवाज, मनोज सागर, सुरेश कुमार, कुंवर पाल, जगदीश सागर, राकेश सागर भी थे। डा. भीमराव अंबेडकर शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति की कार्यालय पर बैठक में बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया। अध्यक्ष संजय रत्नाकर, आनंद कुमार, नवीन राही, सरजू मेघराज, राजेश रत्न, अभिषेक, ज्योति, अरविंद, राहिल, फाइक, सचिन भी थे। परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अंबेडकर संग्रहालय और पुस्तकालय में बाबा साहब के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें प्रभारी मनोज कुमार, सुधीर कुमार मौर्य, विनोद, अनिल, अरविंद कुमार, रतेंद्र सिंह रवि भी थे। बसपाइयों ने भी अंबेडकर पार्क में पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। इसमें जिला पंचायत सदस्य मुहम्मद अहसान, रतेंद्र सिंह रवि, रोहताष सागर, दिनेश मानव, शाहिद खां, पदम सिंह, सुरेंद्र सिंह, अविनाश, शहनवाज पाशा, गंगाप्रसाद, झांझन सिंह यादव, शाकिर अली, मुहम्मद इरफान, रिजवान मियां, जीशान अहमद, फुरकान पाशा, रामऔतार सागर भी थे। अनुसूचित जाति/ जन जाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी में रज्जन लाल वाल्मीकि, मोहन दानव, संजय समर्पित, विशाल वाल्मीकि, दीपक द्रविण, विजय, सुरेंद्र राज, नितिन कटारिया, रवि राज, विशाल दानव, रामप्रसाद, जगमोहन कटारिया, प्रशांत, संदीप वाल्मीकि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed