फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   शहर भर में गैस की सप्लाई ठप

शहर भर में गैस की सप्लाई ठप

Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। लेबर कालोनी में सिलेंडर छिनने की घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज डिलीवरीमैन ने शहर भर में गैस की सप्लाई ठप कर दी,जिससे लोग खासे परेशान रहे। डिलीवरीमैन ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को प्रगति गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन रमेश सैनी से लेबर कालोनी में सिलेंडर छीन लिया गया। पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गुरुवार को डिलीवरी मैन भड़क गए। उन्होंने प्रगति गैस एजेंसी पर एकत्र होकर नारेबाजी की। सप्लाई ठप करने की घोषणा की। बाद में डिलीवरी मैन सिविल लाइंस थाने पहुंचे, जहां पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस से नाराज डिलीवरी मैन ने सुबह 11 बजे के बाद सप्लाई ठप कर दी। तमाम उपभोक्ताओं को गुरुवार को सिलेंडर नहीं मिल सका। सिलेंडर को लोगों को गोदाम तक दौड़ लगानी पड़ी। हालांकि इक्का दुक्का एजेंसी के डिलीवरी मैन ने रसोई गैस जरूर बांटी। बाद में उनको भी रोक दिया गया। बैठक में कहा कि यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रगति गैस एजेंसी के प्रबंधक सत्य प्रकश अग्रवाल का कहना है कि गैस कंपनियों के नियमों का पालन कराया जा रहा है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। डिलीवरी मैन को मनाने की कोशिश की जा रही है। सप्लाई शुक्रवार को शुरू कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed