फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   81 corona positive found

कोरोना : 81 नए मामले आए सामने, 107 को किया गया डिस्चार्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
81 corona positive found
रामपुर। जिले में शनिवार को 81 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसमें 5 अगस्त को भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 25 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही 7 अगस्त को किए गए एंटीजन टेस्ट में 52 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है, जबकि 4 संक्रमितों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से अपलोड की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को एंटीजन, लैब टेस्ट रिपोर्ट और प्राइवेट लैब की रिपोर्ट के अनुसार कुल 81 नए संक्रमित सामने आए हैं। इनमें 5 अगस्त को भेजे गए 476 सैंपल की रिपोर्ट में 25 कोरोना पॉजिटिव, 421 कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। जबकि 5 अगस्त को भेजे गए सैंपलों में 12 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है और 31 दोबारा मांगे गए हैं। इसके साथ ही डॉ. लाल पैथलैब द्वारा भी चार कोरोना संक्रमित पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं। जिले भर में शुक्रवार 7 अगस्त को हुए एंटीजन टेस्ट में भी 52 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही दस दिन का आइसोलेशन पूर्ण करने पर 107 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। इन रिपोर्ट के जिले में कुल सक्रिय मामले 495 हो गए हैं। इन नए संक्रमितों में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े लोग व निजी अस्पताल से संबंधित लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed