{"_id":"605cda8d8ebc3e8d195ac6a5","slug":"8-corona-positive-found-rampur-news-mbd384263681","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा के तहसीलदार सहित आठ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा के तहसीलदार सहित आठ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में कोरोना ने फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है। सात मार्च को जिले में जहां कोरोना के सक्रिय मरीज की संख्या एक थी वह गुरुवार को 22 के स्तर पर पहुंच गई है। गुरुवार को कोरोना की जो जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, उसमें टांडा के तहसीलदार सहित आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जिलाधिकारी ने सैंपलिंग के साथ-साथ वैक्सीनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को जो जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है उसमें एक संक्रमित जेल कारागार का बंदी है। बंदी में संक्रमण की पुुष्टि होने के बाद गुरुवार को जेल में 48 अन्य बंदियों की कोरोना की जांच कराई गई। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि कोरोना से बंदियों को बचाव के लिए एहतियात बरता जा रहा है। गुरुवार को 48 बंदियों की कोरोना जांच भी कराई गई है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जिलाधिकारी ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांट्रेक्ट ट्रेसिंग पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा उन्होंने मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन कराए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि धार्मिक स्थलों से लोगों को अपील की जाएगी कि वो मास्क का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखें। इसके अलावा दूसरे राज्यों और शहरों से आने वाले लोगों की सैपलिंग कराए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।