{"_id":"694b025a906abf2bc701bd47","slug":"70-lakh-rupees-to-be-recovered-from-seven-teachers-order-issued-rampur-news-c-282-1-rmp1027-160541-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सात शिक्षकों से होगी 70 लाख की रिकवरी, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सात शिक्षकों से होगी 70 लाख की रिकवरी, आदेश जारी
विज्ञापन
शिक्षकों ने कूटरचित अभिलेखों के आधार पर 2018 में बढ़वाया था वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। अनियमित तरीके से वेतन का भुगतान पाने वाले सात शिक्षकों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। बीएसए ने इन सभी शिक्षकों से 70 लाख रुपये की रिकवरी का आदेश जारी किया है। साथ ही नियम विरुद्ध लिए गए भुगतान को जमा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
परिषदीय स्कूलों में तैनात सात शिक्षकों ने 2018 में लेखा कार्यालय से संपर्क स्थापित कर अपने वेतन में 17140 का लाभ अंकित कर लिया। इसकी शिकायत जब शासन से शिकायत की गई तब शासन द्वारा ऑडिट टीम भेजकर इसका निरीक्षण जुलाई 2021 में कराया गया था, जिसके आधार पर जनपद के सात शिक्षकों का भुगतान नियम विरुद्ध पाया गया। इस ऑडिट की रिपोर्ट वित्त नियंत्रक बेसिक द्वारा महानिदेशक को प्रेषित की गई थी।
शासन ने 29 जुलाई 2025 में बुलाई गई समीक्षा बैठक में इस विषय पर गहन चर्चा की गई। वित्त एवं लेखा अधिकारी की आख्या पर बीएसए ने माह अगस्त से इनका वेतन संशोधन कर दिया। अब एक शिक्षक से 10.22 लाख रुपये,जबकि पांच शिक्षिकाओं से 10.02 लाख रुपये और एक अन्य शिक्षिका से 9.71 लाख रुपये की वसूली की जानी है। कुल मिलाकर करीब 70 लाख रुपये की वसूली की जानी है। बीएसए की ओर से जारी आदेश के बाद अब इन शिक्षकों से नियम विरुद्ध लिए गए भुगतान को जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इन शिक्षकों से होगी करीब 70 लाख की रिकवरी
शिक्षकों के नाम- रुपये
कविताधार अरोड़ा- 10.20 लाख
अजहर अहमद- 10.22
नीरू अग्रवाल- 10.20
वाणी सिन्हा-10.20
नीतू जैन-10.20
मोनिका रस्तोगी- 10.20
श्रीति सक्सेना- 9.91
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले में सात शिक्षकों ने कूटरचित अभिलेखों के आधार पर 2018 में वेतन बढ़वाया था। जिसकी रिकवरी के लिए आदेश जारी किया गया है। सभी सात शिक्षकों से रिकवरी की जाएगी। जिसको लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। -कल्पना देवी, बीएसए