फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   घपलेबाजी में फंसे 27 स्टोन क्रेशर,नोटिस

घपलेबाजी में फंसे 27 स्टोन क्रेशर,नोटिस

Mon, 11 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
घपलेबाजी में फंसे 27 स्टोन क्रेशर,नोटिस
घपलेबाजी में फंसे 27 स्टोन क्रेशर को नोटिस
विज्ञापन


रामपुर।
स्टोन क्रेशरों पर खुलेआम मानकों का मखौल बनाया जा रहा है। डीएम और एसपी की छापामारी में स्टोन क्रेशरों पर मनमानी का खुलासा है। कहीं पर सीसीटीवी कैमरे नहीं तो कहीं पर रिकार्ड में घपलेबाजी सामने आई। यह हालात जिले के 27 स्टोन क्रेशरों के हैं। अफसरों की जांच में जिले के 27 स्टोन क्रेशर फंस गए हैं। इन स्टोन क्रेशर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने इनको नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर खनन अधिकारी शैलेंद्र मौर्य से भी जवाब तलब किया गया है।

प्रशासन अवैध खनन रोकने के लिए कई कदम उठा रहा है। अवैध खनन में स्टोन क्रेशरों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। स्टोन क्रेशरों पर पिछले दिनों डीएम-एसपी ने छापामारी की थी। जिसके बाद घपलेबाजी सामने आई थी। डीएम ने स्टोन क्रेशर की भूमिका की गहन जांच कराने के आदेश दिए थे। इसके लिए एसडीएम व सीओ को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थीं। इसमें 37 में से 27 स्टोन क्रेशर पर मानकों का खुलेआम उल्लंघन होता पाया गया है। एसडीएम व सीओ की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन अब सख्त हो गया है। कई स्टोन क्रेशर पर सीसीटीवी कैमरे नहीं पाए गए। इसके अलावा कई स्थानों पर बालू व मिटटी से भरी गाड़ियां भी पाई गई। स्टोन क्रेशर के अभिलेख भी आधे अधूरे मिले है। रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने 27 स्टोन क्रेशर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम ने इस मामले में खनन अधिकारी शैलेंद्र मौर्य की भी लापरवाही पाई है। खनन अधिकारी को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उनसे पूछा है कि आखिर अभिलेखों की जांच क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed