फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   32 students missed their exams due to the date not being mentioned on their admit cards, causing uproar.

Rampur News: प्रवेशपत्र पर तिथि अंकित न होने से 32 छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूटी, हंगामा

Fri, 13 Feb 2026 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 13 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
32 students missed their exams due to the date not being mentioned on their admit cards, causing uproar.
छात्रों का आरोप, शाहबाद के राजकीय महाविद्यालय से नहीं मिला स्पष्ट जवाब, प्रधानाचार्य ने कुलसचिव को भेजा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद (रामपुर)। प्रवेशपत्र में तिथि अंकित न होने के कारण राजकीय महाविद्यालय के बीए प्रथम सेमेस्टर के 32 छात्र-छात्राओं की बिजनेस कम्युनिकेशन विषय की परीक्षा छूट गई। इससे छात्र-छात्राओं में काफी गुस्सा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए महाविद्यालय की प्रधानाचार्य ने मुरादाबाद के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र भेजा है।
छात्र-छात्राओं के अनुसार बृहस्पतिवार को बीए प्रथम सेमेस्टर के बिजनेस कम्युनिकेशन विषय की परीक्षा निर्धारित थी। वे परीक्षा देने के लिए नजदीकी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे लेकिन वहां परीक्षा से संबंधित कोई सूचना उपलब्ध न होने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद जब छात्र-छात्राएं राजकीय महाविद्यालय पहुंचे तो वहां से भी स्पष्ट जवाब नहीं मिला। छात्र छात्राओं का कहना है कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश पत्र में अन्य सभी विषयों के सामने परीक्षा की तिथि अंकित थी जबकि बिजनेस कम्युनिकेशन विषय के सामने तिथि का कॉलम खाली छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनेश, बलजीत कौर, कमलजीत कौर आदि का आरोप है कि परीक्षा से एक दिन पूर्व बुधवार को महाविद्यालय के स्टाफ ने उन्हें 12 फरवरी को परीक्षा होने की मौखिक सूचना दी थी। इसी आधार पर वे परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है।




-----------------

हमारे विद्यालय के बच्चे जब परीक्षा देने के लिए नजदीकी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तो बताया गया कि उन्हें एंट्री नहीं दी गई। कारण बताया गया कि उपस्थित शीट में उनका नाम ही नहीं है। इसलिए बच्चों की परीक्षा छूट गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय को बता दिया गया है। -प्रोफेसर डॉ. सुनीता जयसवाल, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed