{"_id":"59eccde44f1c1bca678b6cad","slug":"31508691428-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन मिले, छत-जमीन नहीं मिल सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन मिले, छत-जमीन नहीं मिल सकी
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के नेता विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। लेकिन गुज्जर समुदाय के लोगों को आश्वासन के अलावा आज तक कुछ नहीं मिल पा रहा है। रामपुर के आसपास के क्षेत्रों में गुज्जर समुदाय के करीब 12 हजार से अधिक लोग हैं, जिनके पास छत तक नहीं है। हालांकि हर चुनाव में वोट के लिए राजनीतिक दल गुज्जर समुदाय के लोगों को जमीन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के वायदे करते हैं। लेकिन चुनावों के बाद इन लोगों को पूछने के लिए कोई नहीं आता है।
गुज्जर समुदाय के लोगों में मुश्ताक मोहम्मद, मोहम्मद अली, लाल हुसैन, इब्राहिम, साबधीन, सुलेमान, सलीम सदक, अमीर हमाजा, हसीन अली, विनय मीन, लियाकत अली, मोहम्मद अली, गुलजार, शेर आली, हसीन अली और बरकत अली सहित अन्य का कहना है कि वह पिछले कई दशकों से यहां रह रहे हैं। राजनीतिक दलों ने वोट के लिए उनके राशन कार्ड और वोटर कार्ड तक बना दिए हैं। लेकिन इस सुमदाय के लोगों को अभी तक सिर छुपाने के लिए छत नहीं मिल सकी और न ही जमीन मिल पाई। चुनाव के समय वोट लेने के लिए इस समुदाय के लोगों को आश्वासन ही दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की सुविधा भी नहीं मिल रही है। ऐसे में उनको बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। रामपुर क्षेत्र व आसपास करीब 12 हजार गुज्जर समुदाय के वोटर हैं। गुज्जर समुदाय का कहना है कि जो नेता उनकी समस्या का हल करेगा उसका खुलकर समर्थन किया जाएगा।
सुविधा करेंगे प्रदान : द्रैक
रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी प्रेम सिंह द्रैक ने कहा कि गुज्जर समुदाय भूमि हीन में आते हैं। भाजपा की सरकार बनते ही प्राथमिकता के तौर पर जमीन दिलावा कर सुविधा देने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
मकान के लिए सर्वे पूरा : राजेंद्र
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बीडीसी अध्यक्ष रामपुर राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कई पंचायतों में गुजर समुदाय के लोगों को दो-दो मकान बनाए हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र के दरशाल गांव के गुजर समुदाय के लोगों के लिए जमीन और मकान के लिए सर्वे कांग्रेस सरकार ने पूरा कर दिया है। अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो जल्द उनको जमीन और रहने के लिए मकान की सुविधा दी जाएगी