फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   303 persons came from outer state

मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान से आए 303 लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
303 persons came from outer state
रामपुर। मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों और जिलों में फंसे प्रवासी मजदूर रामपुर आ गए हैं। सुबह तक 16 बसों में 303 लोग आ चुके थे, जिसके बाद सभी लोगों को उनके घरों में क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही अफसरों ने मजदूरों से परिवार और अन्य जानकारियां लीं। एक फार्म भी भरवाया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में जो जहां है, वह वहां ही फंसा हुआ है। लिहाजा, प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे ऐसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए लाना शुरू कर दिया, जिनका क्वारंटीन का समय पूरा हो गया है। इसी के तहत रविवार को मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान समेत के विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से मजदूूरों को लाया गया। रामपुर के 303 मजदूरों को लाया गया है। 16 बसों से ये मजदूर आए हैं, जिनमें अधिकांश मजदूर रात को ही आ गए थे। 11 मजदूरों से भरी एक बस दिन में आई थी। इन मजदूरों को शाहबाद, मिलक, बिलासपुर, स्वार, टांडा समेत सभी तहसील में अपने-अपने घर को भेज दिया गया है। हालांकि, उनसे पूरे परिवार का विवरण और अन्य जानकारियां ली हैं। नोडल अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि सभी मजदूरों को उनके घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed