{"_id":"5b79b5ad42c792467002281f","slug":"181534703021-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों का जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों का जगह-जगह हुआ स्वागत
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर/पटवाई/धमोरा/दढ़ियाल। रविवार को पहुंचे कांवड़ियों का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। नगर में वैश्य सभा ने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के निकट शिविर लगाकर कांवड़ियों को जलपान कराया। वहीं आल इंडिया जमातुल कुरैशी की ओर से केमरी रोड स्थित पहाड़ी गांव के निकट शिविर लगाकर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन कर कांवड़ियों को भोजन भी करवाया गया। नरेंद्र मोदी विचार मंच की ओर से भी शिविर लगाकर कांवड़ियों का स्वागत कर जलपान कराया गया। गुलशन वेलफेयर सोसायटी और हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने भी कांवड़ियों का स्वागत कर जलपान व भोजन कराया। इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी सदस्यों ने हिन्दू-मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए कांवड़ लाने वाले मुस्लिम समाज के भाइयों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। सत्य साईं सेवा समिति की ओर से भी ई-रिक्शा के माध्यम से कांवड़ियों को भोजन व जलपान कराने के साथ चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई। व्यापारी संगठनों से लेकर कई अन्य संगठनों ने भी शिविर लगाकर कांवड़ियों का स्वागत कर भोजन व जलपान कराया और चिकित्सीय सुविधा भी मुहैया कराई।
वहीं दढ़ियाल में ब्रजघाट से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का शिव भक्तों ने जगह-जगह स्वागत किया। स्थानीय कांवड़ियों के अलावा स्वार, मसवासी और बाजपुर क्षेत्र के कांवड़ियों की भारी भीड़ सुबह से लेकर शाम तक नैनीताल हाइवे से होकर गुजरी। कांवड़ियों के स्वागत के लिए स्थानीय शिवभक्तों द्वारा हनुमान मंदिर फत्तावाला और कस्बे के शिव मंदिर के पास भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं धमोरा से पूरे दिन कांवड़ियों के बेड़े गुजरते रहे। रठौंडा मंदिर के लिए हजारों कांवड़िये सुबह से शाम तक गुजरे। इस दौरान कस्बे में कई स्थानों पर शिविर लगाकर श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत किया और जलपान कराया। इस दौरान मिलक विधायक राजबाला ने भी कांवड़ियों का स्वागत कर जलपान कराया।
वहीं पटवाई में भी सावन के अंतिम सोमवार की पूर्व संध्या पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। लोगों ने कांवड़ियों को फल वितरित कर जलपान व भोजन भी कराया। रामपुर चौराहे पर स्थित सरस्वती शिव मंदिर के निकट, मंदिर परिसर में शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा की गई। इस दौरान झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।