फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कांवड़ियों के खातिर हाईवे पर आज से रूट रहेगा डायवर्ट

कांवड़ियों के खातिर हाईवे पर आज से रूट रहेगा डायवर्ट

Thu, 26 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों के खातिर हाईवे पर आज से रूट रहेगा डायवर्ट
रामपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हाईवे पर रूट डायवर्ट कर दिया है। जलाभिषेक को आने वाले कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार तक हाईवे पर भारी वाहन नहीं दौड़ेंगे। उनको दूसरे मार्गों से गुजारा जाएगा। सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को होगा इसलिए पहले सोमवार के लिए रूट शुक्रवार से रूट डायवर्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

सावन माह में कांवड़ यात्रा का अत्यंत महत्व है। भारी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार, बृजघाट से कांवड़ लाकर शिव मंदिरों में चढ़ाते हैं। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन के लिए कई दिनों से तैयारियां की जा रही हैं। कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न आए इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी काफी मेहनत की है। पुलिस प्रशासन ने हाईवे पर रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है। सावन के प्रत्येक सोमवार पर जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाले कांवड़ियों को देखते हुए प्रशासन ने प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार तक हाईवे पर रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है। पुलिस अधीक्षक डा.विपिन ताडा के मुताबिक पहला सोमवार 30 जुलाई को होगा इसके लिए शुक्रवार से हाईवे पर रूट डायवर्ट हो जाएगा। रूट डायवर्जन के लिए पुलिस की भी तैनाती की गई है। एनएच 24 पर किसी भी प्रकार का कोई भारी वाहन नहीं गुजरेगा।
विज्ञापन

----
यह रहेगा रूट
नैनीताल और उधमसिंहनगर से मेरठ व दिल्ली जाने वाले सभी भारी वाहन ऊधमसिंहनगर से बाजपुर, काशीपुर धामपुर होते हुए और मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को बाजपुर से स्वार टांडा होते हुए मुरादाबाद भेजा जाएगा। रामपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को पटवाई, शाहबाद, बिलारी, मुरादाबाद होते हुए गुजारा जाएगा। दिल्ली, मुरादबाद से आने वाले व बरेली जाने वाले भारी वाहनों को बिलारी से शाहबाद, सिरौली से आंवला होते हुए बरेली तक पहुंचाया जाएगा। बरेली से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को भी इसी रूट से भेजा जाएगा। दिल्ली और मुरादाबाद से रामपुर आने वाले वाहनों को बिलारी से शाहबाद, पटवाई होते हुए राम रहीम पुल से राधा रोड पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed