{"_id":"6aa06bc7c2b3fe94330d5c41","slug":"swine-flu-two-elderly-patients-discharged-from-hospital-rampur-news-c-282-1-rmp1027-179633-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू : दो बुजुर्गों को अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू : दो बुजुर्गों को अस्पताल से मिली छुट्टी
Wed, 09 Sep 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। शहर के घेर कलंदर खां निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग और हरईया कलां के अनवरिया तालिबाबाद गांव निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दोनों मरीज अब स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वहीं बिलासपुर निवासी संक्रमित महिला और उसकी बेटी का घर पर उपचार चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर पहुंचकर दोनों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की लगातार निगरानी कर रहा है। हरईया कलां निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग का बरेली में उपचार चल रहा था। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब जिले में स्वाइन फ्लू से संक्रमित सभी मरीज स्वस्थ हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू के सभी मरीजों की हालत बेहतर है। दो बुजुर्ग मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि बिलासपुर की मां-बेटी का घर पर उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें लगातार जिलेभर में निगरानी कर रही हैं। मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ संपर्क में आए लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
000
जापानी बुखार से पीड़ित बच्चे का उपचार जारी
रामपुर। खजुरिया कलां गांव निवासी तीन वर्षीय बच्चे में जापानी बुखार की पुष्टि के साथ ही उसका हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में निगरानी कर रही है और आसपास के घरों में सर्वे कराया जा रहा है। टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, मच्छरों से बचाव के उपाय करने और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखने की सलाह दी है। वहीं, गांव के पास सुअरों का सैंपल लेने के लिए बरेली से आने वाली टीम मंगलवार को भी नहीं पहुंची। संवाद