{"_id":"6aa1b58cc5e92b7d7d0ce66b","slug":"dates-announced-for-state-level-kabaddi-competition-trials-rampur-news-c-282-1-rmp1001-179736-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल की तिथियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल की तिथियां घोषित
Thu, 10 Sep 2026 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए मंडलीय टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खेल विभाग और प्रदेशीय क्रीड़ा संघों के समन्वय से होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए जिले में चार वर्गों के ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सभी ट्रायल शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराए जाएंगे।
उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग का ट्रायल 22 सितंबर, सब-जूनियर बालक वर्ग का तीन अक्तूबर, जूनियर बालिका वर्ग का 12 अक्तूबर और सब-जूनियर बालिका वर्ग का 26 अक्तूबर को कराया जाएगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिला स्तर पर चयन किया जाएगा।
जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को इसके बाद मंडलीय चयन-ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा। यह ट्रायल मुरादाबाद के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 सितंबर, पांच, 13 और 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से होंगे। मंडलीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
जूनियर बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक अयोध्या, सब-जूनियर बालक वर्ग की सात से 9 अक्तूबर तक आजमगढ़, जूनियर बालिका वर्ग की 15 से 17 अक्तूबर तक मुरादाबाद और सब-जूनियर बालिका वर्ग की 29 से 31 अक्तूबर तक रायबरेली में प्रस्तावित है।
जिला क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि चयन-ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के पास सक्षम स्तर से जारी एवं प्रमाणित पात्रता प्रमाणपत्र और जन्मतिथि प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।