{"_id":"59e38a064f1c1b59678b6082","slug":"161508084230-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर से विवेक, आनी से लोकेंद्र होंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर से विवेक, आनी से लोकेंद्र होंगे प्रत्याशी
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगातखाना (रामपुर बुशहर)।
भारतीय कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी लोकल कमेटी रामपुर का चौथा सम्मेलन मजदूर-किसान भवन चाटी रामपुर में हुआ। इसमें रामपुर, ननखड़ी और निरमंड तहसील से 287 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका शुभारंभ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य बिहारी सेवगी ने किया। रामपुर विधानसभा से सीपीआईएम के प्रत्याशी विवेक कश्यप और आनी विधानसभा क्षेत्र से लोकेंद्र कुमार को प्रत्याशी घोषित किया।
मार्क्सवादी लोकल कमेटी रामपुर का चुनाव भी किया, जिसमें देवकी नंद सचिव, बिहारी सेवगी, पूर्ण ठाकुर, कुलदीप सिंह, नारायण खन्ना, हितेश हस्टा, प्रेम चौहान, दिनेश मेहता, दयाल भाटनु, सुभाष, निलदत्त, राजेश, दयाल सिंह, विवेक कश्यप, और जगदीश को कमेटी सदस्य चुना गया। सेवगी ने कहा कि केंद्र सरकार मुद्दों से हट कर सांप्रदायिकता, धर्म, जाति और गौ हत्या जैसे मामलों में उलझी है। देश के प्रधानमंत्री दो करोड़ बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने में नाकाम साबित हुए है। तीन सालों में मोदी सरकार ने मात्र 1 लाख 8 हजार लोगों को रोजगार दिया। नोटबंदी पर झूठा प्रचार कर इस पर कुल खर्चा 21 हजार करोड़ हुआ और काला धन केवल 16 हजार करोड़ ही प्राप्त हुआ। नोटबंदी से 70 लाख नौकरियां गई और 3 लाख छोटी फैक्ट्रियां बंद हुई। प्रदेश सरकार भी किसान विरोधी है। जब-जब प्रदेश में यह सरकार सत्ता में रही तब-तब कांग्रेस ने गरीब, दलित किसानों के सेब के पौधे, बिजली-पानी के कनेक्शन काटे और मकान तोडे़।