फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ट्रक यूनियन की मनमानी पर लगाम लगाए जिला प्रशासन

ट्रक यूनियन की मनमानी पर लगाम लगाए जिला प्रशासन

Sat, 08 Jul 2017 09:43 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रक यूनियन की मनमानी पर लगाम लगाए जिला प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ब्रौ(रामपुर बुशहर)।
हिमाचल किसान सभा निरमंड इकाई ने ट्रक ऑपरेटर यूनियन द्वारा सेब ढुलाई में की गई बढ़ोतरी को लेकर रोष प्रकट किया है। सभा ने चेताया है कि यदि पांच दिन में समस्या का समाधान नहीं होता तो वह बागवानों को लामबंद कर सड़कों पर उतर पर प्रदर्शन करेगी।
किसान सभा निरमंड ने तहसीलदार निरमंड नीरजा शर्मा के माध्यम से उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में सभा ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने क्षेत्र के रैमू से दिल्ली सेब ले जाने के लिए भाड़े में 80 से 120 फीसदी बढ़ोतरी की है, जो बागवानों से लूट करने जैसा है। किसान सभा के अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर और सह सचिव देवकी नंद ने कहा कि बागवानों से वसूला जाने वाला किराया नियमों से परे है। उन्होंने कहा कि ट्रक ऑपरेटर यूनियन निरमंड द्वारा प्रशासन की अनुमति के बिना रैमू से दिल्ली का किराया 80 से 120 प्रतिशत बढ़ाया गया है। सभा ने प्रशासन से इसको ध्यान में रखते हुए बागवानों के साथ तुरंत बैठक बुलाने की मांग की है, ताकि सेब ढुलाई को लेकर आम राय बनाई जा सके। साथ ही सभा ने यह बैठक आनी में न बुलाकर निरमंड में आयोजित करने की मांग की है, क्योंकि क्षेत्र के बागवानों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सभा ने ट्रक ऑपरेटर यूनियन की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। सभा ने कहा कि बागवानों को अपने सेब की फसल ढोने के लिए यूनियन के अलावा बाहर से भी वाहन लाने की अनुमति देने और यूनियन द्वारा इसमें हस्तक्षेप न करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस समस्या को पांच दिन के भीतर सुलझाने की मांग की है। यदि पांच दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं होता तो किसान सभा क्षेत्र के बागवानों और आम लोगों को लामबंद कर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सभा के किशोरी लाल, प्रेम ठाकुर, चूड़ा राम, महेंद्र चंद, चमन लाल, गोविंद, चंद्रशेखर, योगराज, राजेंद्र सिंह, विद्या राम, प्रेमचंद और सुनील कुमार सहित अन्य बागवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed