{"_id":"5cead2e9bdec22073f3f240c","slug":"15588933384-rampur-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीस प्रतिशत गन्ना सर्वे हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीस प्रतिशत गन्ना सर्वे हुआ पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। जिले में गन्ना सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। करीब तीन सप्ताह के समय में ही जिले में तीस फीसदी के करीब सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। जिसे अगले माह तक पूरा करने की तैयारी है। इसके बाद सट्टा निर्धारण व अन्य कार्य होंगे।
जिले में नवंबर माह से प्रस्तावित गन्ना पेराई सत्र के लिए विभाग ने 5 मई से सर्वे कार्य शुरू किया था। जिले में नए गन्ना सत्र से पहले पिछले सत्र के किसानों का गन्ना भुगतान बकाया है। करीब सवा सौ करोड़ से अधिक बकाए के भुगतान के लिए विभाग चीनी मिलों के प्रबंधन से संपर्क में है तो वहीं नए सत्र की तैयारियां भी की जा रही हैं। जिले में संचालित तीन चीनी मिलों त्रिवेणी शुगर मिल, राणा शुगर मिल और रूद्र-बिलास सहकारी चीनी मिल के साथ ही मीरगंज और मुरादाबाद क्षेत्र की एक मिल के लिए भी सर्वे कार्य किया जा रहा है। इसमें 25 मई तक करीब तीस फीसदी सर्वे कार्य पूरा किया जा चुका है। जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह ने बताया कि अभी तक करीब 12 से 13 हजार हेक्टेयर रकबे का सर्वे हो चुका है। जिले में इस बार करीब 35 हजार हेक्टयेर से अधिक रकबे का सर्वे प्रस्तावित है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि सर्वे कार्य को निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। सर्वे कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता न हो इसके लिए लगातार उनके व उच्च अधिकारियों द्वारा क्रास चेकिंग भी की जा रही है।