फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   148 persons taken vaccine

Rampur News: 148 लोगों ने कराया कोरोना से बचाव का टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
148 persons taken vaccine
रामपुर। ढाई माह से बंद जनपद में बृहस्पतिवार को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू हो गया। जिला अस्पताल सहित 15 स्थानों पर किए गए टीकाकरण में रफ्तार धीमी रही। कुल 148 लोगों ने आकर टीकाकरण कराया जबकि स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना 1500 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। वैक्सीन की आपूर्ति नवंबर माह में बंद हो गई थी।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए जिला अस्पताल सहित 6 नगरीय पीएचसी, 3 ग्रामीण पीएचसी और सभी सीएचसी पर टीकाकरण शुरू कराया गया। जिला अस्पताल में तीसरी मंजिल पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। यहां पर स्वास्थ्यकर्मी समय पर आकर बैठ गए लेकिन दिन भरी टीकाकरण की रफ्तार बेहद धीमी रही। दोपहर में 12 बजे तक सिर्फ पांच लोगों ने टीकाकरण कराया था। नतीजन, शाम पांच बजे तक जिला अस्पताल सहित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिर्फ 73 लोगों ने टीकाकरण कराया। इनमें 69 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। 2-2 लोगों ने पहली और दूसरी डोज लगवाकर टीकाकरण करवाया। सीएचसी बिलासपुर पर 7, पीएचसी चमरौआ पर 10, सीएचसी मिलक पर 18, पीएचसी सैदनगर पर 20, सीएचसी शाहबाद पर 10 और सीएचसी स्वार पर 10 ने टीकाकरण कराया। जबकि सीएचसी टांडा पर कोई भी व्यक्ति टीकाकरण कराने के लिए नहीं पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed