फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बीडीओ कार्यालय के बाहर गरजे किसान

बीडीओ कार्यालय के बाहर गरजे किसान

Wed, 07 Jun 2017 10:20 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ कार्यालय के बाहर गरजे किसान
ब्रौ (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

मनरेगा कार्य संबंधी समस्याओं को लेकर किसान सभा ने बुधवार को निरमंड में बीडीओ कार्यालय का घेराव किया। क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया। बीडीओ निरमंड को ज्ञापन भी सौंपा। किसानों ने समय रहते मनरेगा के तहत आ रही समस्याओं को दूर करने की मांग की। सभा के जिला शिमला महासचिव देवकी नंद, जिला परिषद सदस्य लोकेंद्र, निरमंड ब्लॉक के अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर और सह सचिव जगदीश ने किसानों और बागवानों को संबोधित किया।

सभा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का रोजगार दिया जाए। साथ ही मजदूरी का भुगतान मनरेगा अधिनियम 2005 के तहत 15 दिनों के अंदर बैंक खाते में किया जाए। मनरेगा मजदूरों को पक्की रसीद और जॉबकार्ड दिए जाएं। मनरेगा में चल रहे कार्यों के दौरान विभाग के तकनीकी सहायक और कनिष्ठ अभियंता को साइटों पर भेजा जाए। मजदूरों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। सभा के जिला परिषद सदस्य लोकेंद्र ने कहा कि मनरेगा के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता शिविर लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने मनरेगा कानून के तहत मजदूरों को चिकित्सा सुविधा देने की मांग की। इस दौरान परस राम, पूने राम, कुमत राम, चमल लाल, पदम, दोलत राम, श्याम सिंह, प्रीतम सिंह, रूप सिंह, गंगा राम, संगत राम, चरण दास, फूला देवी, सूरत राम, नोया राम, कमला देवी, मनिशा देवी, नोरमा देवी, जिया लाल, सुलोचना, कांता, उमा, आशा, आरती और रेसमू देवी के अलावा कई अन्य किसान-बागवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed