फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   छत से गिरकर किसान की मौत

छत से गिरकर किसान की मौत

Sun, 15 Oct 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
छत से गिरकर किसान की मौत
छत से गिरकर किसान की मौत
विज्ञापन

पटवाई (रामपुर)। थाना क्षेत्र के खिरका गांव में धान सुखा रहा किसान पैर फिसलने से छत से गिर गया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन, इस दौरान उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के खिरका गांव निवासी 42 वर्षीय भजन लाल अपने घर की छत पर धान सुखा रहा था। रात होने पर ओस से धान को बचाने लिए भजन लाल धान को एकत्र कर नीचे लेकर आ रहा था। इसी दौरान भजनलाल का पैर फिसल गया और वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन भजन लाल को पटवाई अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रामपुर ले जाते समय भजनलाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। भजनलाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। भजनलाल की छह बेटियां हैं और घर में कमाने वाला अकेला भजन लाल ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed