{"_id":"5eaf05498ebc3e90972698b3","slug":"12-person-cure-from-corona-rampur-news-mbd34805367","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 12 ने जीत ली कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 12 ने जीत ली कोरोना से जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर रामपुर जिला वैसे तो रेड जोन में है, लेकिन राहत वाली खबर यह है कि यहां 12 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद नौ जमातियों समेत 12 लोग ठीक हो गए हैं। ऐसे लोगों को अस्पताल से जरूर डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन उनको होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग अभी इन लोगों पर नजर बनाए हुए हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक 24 मामले आए हैं। इसको लेकर जिले को रेड जोन में रखा गया है। यहां कोरोना के संक्रमण से जुड़े सबसे अधिक मामले टांडा से आए हैं। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए लोगों को जौहर यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती 24 संक्रमितों में से 12 ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिन लोगों ने कोरोना से जंग जीती है उसमें उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी चार लोग, अमरोहा निवासी पांच लोग शामिल हैं। इन नौ लोगों के जमात से ताल्लुकात हैं। इसके अलावा इंड्रा गांव निवासी युवक, साईं विहार निवासी डिलीवरी ब्वाय और चादरवाला बाग निवासी जिला अस्पताल का संविदा सफाई कर्मी शामिल है। इन सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 12 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इन सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।