{"_id":"598f2e1a4f1c1b061c8b49e8","slug":"101502555674-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनावगी में 79 लोग डायरिया की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनावगी में 79 लोग डायरिया की चपेट में
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
बनाहर पंचायत के गांव सनावगी में डायरिया फैल गया है। गांव में करीब 79 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य सब सेंटर हेल्थ वर्कर ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद बीएमओ कुमारसैन डॉ. योग राज ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी हेल्थ टीम और 108 एंबुलेंस के साथ गांव का दौरा किया।
गांव में ही मरीजों की जांच की गई, जिसमें 79 लोगों को डायरिया से पीड़ित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को मुफ्त में दवाइयां दीं और इंजेक्शन लगाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थिति कंट्रोल में है किसी भी मरीज को आगे रेफर नहीं किया। विभाग गांव पर नजर रख रहा है। बीएमओ कुमारसैन डॉ. योग राज ने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि पानी उबाल कर ही पीएं, अपने घरों के आसपास गंदगी न फैलने दें और गंदा पानी इकट्ठा न होने दें। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी कुमारसैन डॉ. योग राज ने बताया कि बनाहर गांव में डायरिया के 79 केस पाए गए। गांव में जाकर लोगों का चेकअप किया गया और दवाइयां दी गई। अभी स्थिति कंट्रोल में है। उच्च अधिकारियों को इस मामले को लेकर अवगत करवाया दिया है।