फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   young man who went take bath his friends drowned river, villagers took him out, there was chaos in the famil

Raebareli: दोस्तों संग नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

Wed, 28 May 2025 05:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 May 2025 05:47 PM IST
सार

लालगंज कोतवाली क्षेत्र में नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने युवक को नदी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
young man who went take bath his friends drowned  river, villagers took him out, there was chaos in the famil
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर भिचकौरा गांव के पास लोन नदी में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। अहद (20) पुत्र अजीज निवासी आचार्य नगर मोहल्ला अपने दोस्तों अशरफ और कलीम के साथ बुधवार को लोन नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा। अशरफ और कलीम तैरना नहीं जानते थे। जिससे वे उसे बचाने में असमर्थ रहे।

विज्ञापन


दोनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय युवकों ने अहद को पानी से बाहर निकालने में समर्थ हुए और आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद अहद डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य करता था और अविवाहित था।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: ऐशबाग स्टेशन पर कृषक एक्सप्रेस का इंजन शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा, आवागमन ठप


मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अहद उसके माता पिता को नवजात अवस्था में जंगल में मिला था जिसके बाद उन्होंने उसे गोद लेकर पाला पोसा और बड़ा किया। अहद की असमय मौत से जहां पिता मोहम्मद अजीज, मां इसरत जहां, बहन सबकितुन्नीशा के आंसू नहीं थम रहे वहीं साथ नहाने गए दोनों दोस्त गहरे सदमे में हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर जरुरी कार्रवाई पूरी कर शव को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed