{"_id":"6836b99ad22932e97d0e008a","slug":"lucknow-accused-of-raping-an-innocent-girl-arrested-in-police-encounter-shot-in-the-leg-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Wed, 28 May 2025 02:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 May 2025 02:02 PM IST
सार
लखनऊ के मदेयगंज में पुलिस ने मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मदेयगंज पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। बंधा ढ़ाल पर पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार एक व्यक्ति को रोका। पुलिस को देखते ही बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने बचाव में गोली चलाई जो बाइक सवार के पैर में लगी।
विज्ञापन
डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमल किशोर उर्फ भद्दर बताया है। आरोपी सीतापुर के कमियापुर, मानपुर का रहने वाला है। आरोपी यहां झुग्गी झोपड़ी नया पक्का पुल के पास रहता है।
विज्ञापन
आरोपी ने एक मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। गोली लगने से घायल कमल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमल किशोर के पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन