फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Engine derailed in Aishbagh station yard, traffic halted

Lucknow: ऐशबाग स्टेशन पर कृषक एक्सप्रेस का इंजन शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा, आवागमन ठप

Wed, 28 May 2025 06:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 06:51 PM IST
सार

लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन के यार्ड में कृषक एक्सप्रेस का इंजन शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गया। इससे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Engine derailed in Aishbagh station yard, traffic halted
पटरी से उतर गया इंजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऐशबाग के स्टेशन यार्ड में बुधवार करीब साढ़े बारह बजे कृषक एक्सप्रेस का इंजन शंटिंग के दौरान  पटरी से उतर गया। इसके कारण छपरा -मथुरा ट्रेन प्रभावित हुई है। ट्रेन को गोमती नगर स्टेशन पर दोपहर दो बजे से रोका गया है।

विज्ञापन


इंजन उतरने से ओएचई तार भी टूट गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत का काम चल रहा है। अभी एक ही ट्रेन  छपरा -मथुरा  प्रभावित हुई है। गोमती नगर स्टेशन पर उसे रोका गया है।
विज्ञापन




ट्रैक ब्लॉक होने से कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली
गोरखपुर मे इंजीनियरिंग के काम के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण 28 मई के लिए कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि थावे से चलने वाली 75105 थावे नकहा जंगल डेमू ट्रेन थावे से 2 घंटा पहले चलेगी। नकहा जंगल से 28 मई को चलने वाली 75107 नकहा जंगल गोंडा डेमू गाड़ी नकहा जंगल से 1:30 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमतीनगर से चलने वाली 15082 गोमती नगर -गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट रोककर चलाई जाएगी। तिरुवनंतपुरम उत्तर से चलने वाली 12512 तिरुवनंतपुरम उत्तर - गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 10 मिनट रोककर चलाई जाएगी। दरभंगा से 28 मई को चलने वाली 02569 दरभंगा नई दिल्ली विशेष गाड़ी दरभंगा से एक घंटा पहले चलेगी। 02563 बरौनी नई दिल्ली विशेष गाड़ी वाराणसी मंडल पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed