{"_id":"f8f79daee0b40d1b5160f5bb4e45af92","slug":"warning-to-sadar-and-lalganj-supply-inspectors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर और लालगंज पूर्ति निरीक्षक को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर और लालगंज पूर्ति निरीक्षक को चेतावनी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की सख्ती के बाद शनिवार को जिलापूर्ति कार्यालय में राशनकार्ड फीडिंग की समीक्षा की गई। नवागंतुक डीएसओ वीआर अहिरवार ने सदर और लालगंज तहसील क्षेत्र में फीडिंग में सुस्ती मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से काम सुधार न होने पर चेतावनी दी।
इस दौरान नगरीय क्षेत्र, डलमऊ, ऊंचाहार, सलोन और महराजगंज की बीपीएल और अंत्योदय कार्ड फीडिंग कार्य 80 से 90 फीसदी मिली। इस पर उन्होंने जल्द से जल्द बीपीएल और अंत्योदय फीडिंग पूरा करने के निर्देश दिए।
साथ ही एपीएल कार्ड की भी फीडिंग कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। लापरवाही पर सदर के पूर्ति निरीक्षक बृजेंद्र त्रिपाठी और लालगंज के सुखदेव, मधुरिमा देवी को चेतावनी दी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशानुरूप फीडिंग कार्य कराया जा रहा है। जो नगरीय क्षेत्र में पूरा हो चुका है। बीपीएल और अंत्योदय के बाद एपीएल कार्डों की फीडिंग की जाएगी।
डीएसओ ने कार्डधारकों को जागरूक करने की बात कही। कहा कि कोटेदार के माध्यम से कार्डधारकों से फॉर्म जमा करवा लें, ताकि फीडिंग कार्य जल्द पूरा हो सके। इस मौके पर अमित कुमार, काली प्रसाद, पूजा सिंह, कौशलेंद्र सिंह मौजूद रहे।