{"_id":"970b765133c636145abb78b45938de03","slug":"warning-to-18-beo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 बीईओ को चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 बीईओ को चेतावनी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की बदहाली और अस्तव्यस्त शिक्षा व्यवस्था पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों पर शिकंजा कसा है। उन्होंने नगर समेत सभी 18 ब्लॉकों के बीईओ को नोटिस जारी कर सात दिन में स्कूलों की साफ सफाई के साथ ही शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त कराने के आदेश दिए हैं।
ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करने की चेतावनी दी है। बीएसए ने दो दिन में आधे से अधिक ब्लॉकों के स्कूलों का भ्रमण करके शिक्षा की गुणवत्ता देखी। आदेश के बाद भी स्कूलों में गंदगी का अंबार मिला।
नामांकन कम होने के साथ ही स्कूलों में बच्चों की संख्या कम मिली। टीचर समय से स्कूल नहीं पहुंचे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने नगर, राही, अमावां, बछरावां, हरचंदपुर, जगतपुर, ऊंचाहार, रोहनियां, गौरा, डीह, सलोन, खीरों, लालगंज, महराजगंज, सरेनी सहित सभी बीईओ को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि लापरवाही करने वाले बीईओे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।