फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   VDO-Lekhpal rebuked, scolded, stone pelted

वीडियो और लेखपाल से गालीगलौज-हाथापाई, पुलिस पर पथराव, हंगामा

Wed, 29 Apr 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
VDO-Lekhpal rebuked, scolded, stone pelted
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार को कर्मयोगी डिग्री कॉलेज मुलिहामऊ में क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने को लेकर बवाल हो गया। यहां की साफ-सफाई करने पहुंचे वीडीओ, लेखपाल के साथ ग्रामीणों ने न सिर्फ हाथापाई की बल्कि, साफ-सफाई का काम भी बंद करा दिया।
विज्ञापन

जानकारी पर भारी भरकम पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर ग्रामीणों को खदेड़ा। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी, एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। मामले में केस दर्ज करने के निर्देश दिए गये हैं।
विज्ञापन

रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर मुलिहामऊ गांव के पास कर्मयोगी डिग्री कॉलेज को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। बुधवार को बीडीओ जेनिथकांत, ग्राम विकास अधिकारी रणवीर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी कमलेश तिवारी, लेखपाल पुरुषोत्तम भारती, लेखपाल शमशेर हैदर अली क्वारंटीन सेंटर की साफ-सफाई करा रहे थे। कुछ देर बाद बीडीओ वापस लौैट गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी अधिकारी व कर्मचारी यहां काम करवा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर कैथन का पुरवा गांव के पुरुष और महिलाओं समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण क्वारंटीन सेंटर पहुंच गये। सभी ने डिग्री कॉलेज को क्वारंटीन सेंटर बनाने का विरोध करते हुए सफाई का काम रुकवा दिया।
ग्रामीणों ने वीडियो रणवीर सिंह और लेखपाल शमशेर हैदर, लेखपाल पुरुषोत्तम भारती के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की साफ-सफाई का काम बंद करा दिया। सूचना पर कुछ पुलिस कर्मी पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें दूर खदेड़ दिया।
इसकी जानकारी पर भदोखर थानेदार राम आशीष उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाना चाहा तो वह उग्र हो गये और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजते हुए सभी को खदेड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
बताया जाता है कि क्वारंटीन सेंटर की वीडीओ और लेखपाल साफ-सफाई करा रहे थे। इसी बीच ग्रामीण पहुंच गये। इस पर लेखपाल शमशेर हैदर ने कह दिया कि आप लोग मास्क नहीं लगाए हो। यहां कैसे आ गये। इस पर ग्रामीण उत्तेजित हो गये और बवाल शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि यहां पर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति रहेंगे तो उनको भी कोरोना हो सकता है। इसलिए ग्रामीण क्वारंटीन सेंटर का विरोध कर रहे थे।
नसीराबाद थाना क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद कमिश्नर मुकेश मेश्राम और आईजी एसके भगत जिला मुख्यालय लौट रहे थे। इस पर कुछ देर के लिए वह घटनास्थल पर रुके और पुलिस से घटना की बारे में जानकारी ली। साथ ही मामले में कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। कुछ देर रुकने के बाद कमिश्नर और आईजी जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गये।

सीओ सदर गोपीनाथ सोनी ने बताया कि कर्मयोगी डिग्री कॉलेज मुलिहामऊ को क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने विवाद किया था। सूचना पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया गया। मामले में केस दर्ज करके विवाद करने वाले लोगों पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed