फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ukrain blast

अलार्म बजा और थोड़ी देर में ही बम से उड़ गया एयरपोर्ट

Fri, 04 Mar 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ukrain blast
रायबरेली।...यूक्रेन पर रूस ने 24 फरवरी को हमला बोल दिया था। सायरन बजते ही कुछ ही पलों मेें युवानो फैंकीज शहर का एयरपोर्ट बम से उड़ गया।
विज्ञापन

पूरे शहर के हालात इतने खराब हो गए थे कि कोई घर से बाहर नहीं निकल पा रहा था। ऐसा लग रहा था कि मानो जिंदगी ठहर सी गई है।
सूझ नहीं रहा था कि अब क्या करूं। दूसरे दिन कुछ देर के लिए शहर से बाहर निकला और खाने-पीने का सामान खरीद लिया। इसके बाद हम और हमारे साथियों ने किराए पर बस ली और रोमानिया बॉर्डर की तरफ निकले।
रोमानिया बार्डर पर अफरातफरी का माहौल था। तापमान माइनस में चल रहा है। ठंड के कारण छात्रों की तबीयत भी खराब हो रही थी।
हर कोई अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा था। सेना के जवान एक-एक करके सभी को बार्डर पार करा रहे थे। यूक्रेन से सकुशल लौटे मेडिकल छात्र बिलाल खान ने वहां का मंजर बयां किया तो रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के बरईपुर निवासी बिलाल खान यूवानो फैंकीज शहर स्थित यूवानो फैंकीज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। बेटे के सकुशल घर पहुंचने पर पिता एजाजुल हसन, मां खालिदा बेगम ने खुशी जताई और भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलाल ने बताया कि यूूक्रेन के हालात बहुत खराब हैं। वहां पर सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि यूक्रेन के लोग भी जिंदगी बचाने के लिए रोमानिया, पोलैंड आदि शहरों की तरफ भाग रहे हैं।
वहां पर कोई किसी की बात सुनने वाला नहीं है। एयरपोर्ट पर धमाके के बाद हम लोगों ने दो दिन में ही यूक्रेन छोड़ दिया था। रोमानिया पहुंचने के बाद भारत सरकार की मदद से अपने घर पहुंचा।
ऊपर वाले का शुक्र, सकुशल लौट आई घर
शहर के इंदिरा नगर निवासी रचना और उसकी छोटी बहन स्वाती यूूक्रेन के टर्नोपिल शहर स्थित टर्नोपिल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की छात्रा हैं। रचना ने बताया कि यूक्रेन में हर तरफ तबाही दिख है। हम लोग बहुत घबराए हुए थे। भारत सरकार की मदद से हमें रोमानिया ले जाया गया और फिर वहां से भारत लाया गया।

ऊपर वाले का शुक्र है कि हम सकुशल अपने घर लौट आए। दोनों बेटियों के घर पहुंचने पर पिता राज नारायण वर्मा, मां सुनीता वर्मा ने खुशी जताई। उधर, मिल एरिया क्षेत्र के अमावां का रहने वाला रेहान अहमद भी यूक्रेन से सकुशल घर पहुंचा तो परिवारीजनों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed