फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   House collapses in rain; young man dies, wife injured

Raebareli News: बारिश में ढहा मकान, युवक की मौत, पत्नी घायल

Wed, 02 Sep 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 02 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
House collapses in rain; young man dies, wife injured
शहर के नया पुरवा में बारिश से हुआ जलभराव। 
रायबरेली। जगतपुर इलाके में बारिश में कच्चा मकान ढहने से एक युवक की मौत हो गई। उनकी पत्नी घायल हो गईं। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में जलभराव से लोग परेशान हैं। उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश से सीलन आने के कारण मकान ढह रहे हैं। पेड़ गिर रहे हैं। पानी निकासी के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। सोमवार रात और मंगलवार को रुक-रुककर बारिश हुई। मंगलवार दोपहर को एक घंटे तेज बारिश हुई। 53 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


जगतपुर थाना क्षेत्र के बिन्नावां गांव निवासी अवधेश मौर्य (37) सोमवार शाम अपनी पत्नी रीना मौर्य के साथ कच्चे मकान में लेटे थे। लगातार हो रही बारिश के कारण अचानक मकान की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से अवधेश और रीना गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी डलमऊ पहुंचाया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अवधेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। पिता छेदीलाल के आंसू नहीं थम रहे हैं। एडीएम डलमऊ प्रीति सिंह ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर घटना की रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुई बारिश से शहर में सड़कों व गलियों में पानी भरा रहा। मनिका रोड, गल्ला मंडी रोड, फिरोज गांधी कॉलोनी, नया पुरवा में इस कदर जलभराव रहा कि लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर नया पुरवा में रहने वाले नागरिक ज्यादा हलाकान रहे।

दिनेश वर्मा, मो. अशफाक ने बताया कि नगर पालिका ने पानी निकासी का दावा किया था लेकिन जलभराव से परेशानी झेलनी पड़ रही है। पालिकाध्यक्ष और पालिका के अफसर उनकी समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि जलभराव वाले इलाकों में पानी निकासी कराई जा रही है।

अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक लोदीपुर गांव में निवासी रामप्रकाश, पासिन कोडरा गांव निवासी लवकुश रैदास के कच्चे मकान ढह गए। गनीमत रही कि जिस समय मकान ढहा, परिवार के लोग घरों के बाहर थे। सरेनी थाना क्षेत्र के शांतिखेड़ा मजरे चहोतर गांव निवासी राजू शर्मा घर के बगल में बरगद का पेड़ गिर गया। इससे राजू का एक कमरा, शौचालय, टिनशेड मलबे में तब्दील हो गए। गृहस्थी का सामान तहस-नहस हो गया।

पेड़ गिरने से गोरेलाल व जगतपाल शर्मा के घरों में भी आंशिक नुकसान हुआ। हल्का लेखपाल अनुप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवारों को नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश के कारण जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। विद्यालय दत्ता खेड़ा में प्राथमिक विद्यालय भूपगंज के ग्राउंड में पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानी हुई।

हलोर प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश के कारण कोनी मजरे कमालपुर आवांडीह गांव में मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। गांव निवासी महेश कुमार, नंदकिशोर, सुखराम, फूलचंद, रामकुमार ने बताया कि गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी रास्ते पर ही जमा हो जाता है।


स्कूलों में भरा पानी, बच्चों को भेजा गया घर
डीह। ब्लाॅक के तीन प्राथमिक विद्यालयों में जलभराव के कारण मंगलवार को बच्चों को छुट्टी दे दी गई। शिक्षक विद्यालय में बैठे रहे। प्राथमिक विद्यालय डीह द्वितीय में 12 बच्चे पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय कोनहा 28 बच्चे पहुंचे। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से छुट्टी देकर उन्हें घर भेज दिया गया। प्राथमिक विद्यालय कोनहा के प्रधानाध्यापक सत्यानंद मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के चारों तरफ जलभराव है। इसलिए बच्चों को घर भेज दिया गया।



अमेठी सांसद से की शिकायत
जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण जलभराव की समस्या से परेशान हैं। सोमवार को उन्होंने अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा से भुएमऊ गेस्ट हाउस में मुलाकात की। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना के साथ सांसद से भेंट की और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि बारिश का पानी गांवों और खेतों में जमा है। जिंगना अंडरपास में करीब 15 दिनों से तीन से चार फीट पानी भरा है। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने एनएचएआई अधिकारियों से बातकर जल निकासी के निर्देश दिए। उन्होंने जिंगना अंडरपास को ऊंचा कराने के लिए भी कार्रवाई के निर्देश दिए।

शहर के नया पुरवा में बारिश से हुआ जलभराव। 

शहर के नया पुरवा में बारिश से हुआ जलभराव। 

शहर के नया पुरवा में बारिश से हुआ जलभराव। 

शहर के नया पुरवा में बारिश से हुआ जलभराव। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed