फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The water level of the Ganges River is stable, but people should remain aler

Raebareli News: गंगा नदी का जलस्तर स्थिर पर सतर्क रहें लोग

Wed, 02 Sep 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 02 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The water level of the Ganges River is stable, but people should remain aler
सरेनी। तहसीलदार लालगंज पवन कुमार यादव ने मंगलवार को गंगा कटरी के गांवों का निरीक्षण किया। कोटियाएहत माली प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। तहसीलदार ने कहा कि गंगा नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। बाढ़ का संकट नहीं है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। तहसीलदार ने कुटियाएहत माली ग्राम पंचायत के पुरवों पूरे भुल्ली, भक्ता खेड़ा, पूरे पुरविहन, पूरे शुक्रू, पूरे अहिरन, पूरे बंशी, पूरे पिपरहा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ग्रामीण रामनरेश, रामचंद्र की शिकायत पर तहसीलदार ने बीडीओ सरेनी से गांव में सफाई करवाने को कहा। उन्होंने प्राथमिक स्कूल में बने एमडीएम को भी चेक किया। तहसीलदार ने पशु टीकाकरण के बारे में भी जानकारी ली। बताया कि गांव में नाली सफाई के समय ग्राम पंचायत अधिकारी, क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहेंगे। इस मौके पर हल्का लेखपाल अमर सिंह के अलावा चेतराम, ओमशंकर त्रिवेदी, रामलाल, सोहन, पंकज, अवधपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed