फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two including the girl died due to collapse of raw walls in the rain

बारिश में कच्ची दीवारें ढहने से बच्ची समेत दो की मौत

Fri, 27 Sep 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two including the girl died due to collapse of raw walls in the rain
रायबरेली में गुरुवार को शिवगढ़ ठकुराइन खेड़ा मजरे खजुरो गांव में गिरे कच्चे घर के बाहर खड़े परिव? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में बुधवार रात से हवा के साथ शुरू बारिश गुरुवार देर शाम तक रुक-रुककर होती रही। करीब 16 घंटे की बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कच्ची दीवारें ढहने से मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो और तीन लोग घायल हो गए। कई मकान ढह गए। शहर से लेकर गांव तक जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार शाम छह बजे तक होती रही। साथ में हवा भी चली। इससे शहर के जिला अस्पताल चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, इंदिरा नगर, सत्य नगर समेत अन्य स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। प्रगतिपुरम में जलभराव पर शैलेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार मिश्रा, अजय सिंह, अनिल तिवारी आदि ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

फुरसतगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के पूरे नंदा मजरे सबरहदा गांव निवासी कृष्ण बहादुर सिंह (65) और अपनी पत्नी विद्या सिंह (62), बेटा राघवेंद्र (30) घर के अंदर बैठे थे। इसी दौरान एक पक्की छत ढह गई। इससे सभी मलबे में दब गए। घायलों को मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां कृष्ण बहादुर की मौत हो गई। वहीं पत्नी, बेटे का इलाज चल रहा है। थानेदार राजीव सिंह का कहना है कि पक्के मकान की छत ढहने से हादसा हुआ है। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के पूरे ककोरन गांव निवासी शाहिद अली की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इससे मलबे में दबकर शाहिद की बेटी बीना (3) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समीमुननिशा (35) घायल हो गई।
सूचना पर एसओ धीरेंद्र यादव ने पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। थानेदार का कहना है कि बारिश के कारण दीवार गिरने से घटना हुई है। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश के कारण क्षेत्र के मसापुर मजरे कुम्हरावां निवासी कृष्ण मोहन पाठक, सुशील कुमार, प्रेम नारायण, सुरेंद्र कुमार, राजकिशोर के घर गिर गए हैं।
चक मजरे ओसाह निवासी भगवान, पूरे गोबरे मजरे कुंभी निवासी सोहनलाल, नयापुरवा मजरे गुमावां निवासी फूलदेव, गुमावां निवासी रामशंकर, बालकिशुन, ठकुराइन खेड़ा मजरे खजुरो निवासी संतराम, भवानीगढ़ निवासी महेश कुमार, अनिल कुमार के मकान ढह गए हैं। खंड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के चलते जो भी घर गिरे हैं उनकी जांच करवाई जाएगी।
शासन स्तर पर मिलने वाली हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के सरवन गांव निवासी जग प्रसाद का मकान रिमझिम बारिश के चलते ढह गया। मकान ढहने से फ्रिज, कूलर, टीवी समेत अन्य सामान तहस-नहस हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल विश्वजीत व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के रोझइया भीखमशाह गांव निवासी रविंद्रनाथ का मकान ढह गया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। मकान ढहने से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। जायस प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में मवई आलमपुर निवासी अर्जुन अपने घर में खाना बना रहा था कि अचानक कच्ची ईंट की दीवार भरभराकर गिर गई।
मलबे में दबकर युवक घायल हो गया। लोगों ने मलबे से हटाकर उसे सीएचसी फुरसतगंज ले जाया गया। क्षेत्रीय कानूनगो स्वामीनाथ सोनी ने बताया कि दीवार गिरने की जानकारी प्राप्त हुई है। क्षेत्रीय लेखपाल से मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे दीनसिंह मजरे पन्हौना निवासी रघुनाथपाल की सिंहपुर ब्लॉक चौराहे पर पान की गुमटी है।
गुरुवार सुबह से बारिश हो रही थी। दोपहर में अचानक यूकेलिप्टस का पेड़ उसकी पान की गुमटी पर गिर गया। इस पर पड़ोसी पूरे गड़रिया मजरे दांदूपुर निवासी जयराम पाल दुकान पर बैठा था। पेड़ गिरने से जयराम पाल घायल हो गया। सीएचसी सिंहपुर के बाद हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
ग्राम प्रधान श्रीचंद्र चौरसिया, चंद्रिका प्रसाद मौर्या ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा इन्हौना में एनएचएआई की लापरवाही से दिनभर हुई मूसलाधार बरसात से अकबरगंज, तकिया, तिवारीपुर आदि गांवों को जोड़ने वाला मुख्यमार्ग जलमग्न हो गया।
मार्ग पर पानी ही पानी रहा। पानी निकासी का कोई मार्ग न होने से तालाब का पानी रोड़ पर बह रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही हैं। राही, जगतपुर, ऊंचाहार, सलोन, लालगंज समेत अन्य क्षेत्रों में पहले रोपी गई धान की फसल तेज बारिश से गिर गई है। बारिश नहीं थमी तो किसानों को और नुकसान झेलना पड़ेगा।

विरनावां, डीह, रोखामऊ, पांडे का पुरवा, कचनावां गांव में किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ है। किसान अमरेश यादव, राजकुमार द्विवेदी, शिव प्रसाद तिवारी ने बताया कि धान की फसल इस बार अच्छी है, लेकिन बारिश न रुकी तो नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed