फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two died in tractor trolly accient

टै्रक्टर-ट्राली पलटने से दो श्रमिकों की मौत, चालक घायल

Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Two died in tractor trolly accient
खीरों (रायबरेली)। उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। दोनों मृतक श्रमिक रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।
विज्ञापन

रायबरेली खीरों थाना क्षेत्र के चक मजरे ऐंधी निवासी एवं ट्रैक्टर चालक लखन यादव (48) रविवार को देर शाम बेहटा सातनपुर के एक ट्रेडर्स की ट्रैक्टर-ट्राली में गिट्टी, सीमेंट लादकर बिहार-मौरावां मार्ग पर केदारखेड़ा की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर में लंगड़ाखेड़ा मजरे गोनामऊ निवासी श्रमिक रामप्रसाद (45) और रामकुमार (42) बैठे हुए थे।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के मलौना गांव के पास स्थित पानी की टंकी के पास किसी अज्ञात वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के किनारे पलट गई। इससे चालक सहित दोनों श्रमिक ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक व श्रमिकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों श्रमिकों की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक को बिहार पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल उन्नाव भिजवाया।

मृतक रामप्रसाद के बेटे अमित, बेटी सीमा, अनीता, मृतक रामकुमार के बेटे ललई और पुतई के आंसू नहीं थम रहे हैं। बिहार थानेदार सुधीर कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed