फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two brothers jailed for murder of SP leader

Raebareli News: सपा नेता की हत्या में दो भाइयों को जेल

Thu, 06 Aug 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 06 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two brothers jailed for murder of SP leader
सलोन। सोनबरसा गांव निवासी एवं सपा बूथ अध्यक्ष शशिधर यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में दो आरोपियों को जेल भेज दिया। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी शशिधर की रविवार दोपहर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे अनुज यादव की तहरीर पर गांव निवासी मनोज पासी, उसके भाई विनोद कुमार और राजकुमार के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि आरोपी मनोज पासी, उसके भाई विनोद कुमार को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने बताया कि सपा नेता की मां से उनकी कहासुनी हो गई थी। सपा नेता ने नाराजगी जताई थी। इसी वजह से सपा नेता की हत्या कर दी थी। सीओ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी कब्जे में ली गई है। भागे आरोपी की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed