{"_id":"63b1bc34235af11bd91da763","slug":"train-raibaraily-news-lko6645303152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: साढ़े पांच घंटे देर से आई पद्मावत और नौचंदी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: साढ़े पांच घंटे देर से आई पद्मावत और नौचंदी ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बाराबंकी-अयोध्या रूट से चलने वाली छह ट्रेनों का संचालन रायबरेली से होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि बाराबंकी-अयोध्या रूट पर रसौली स्टेशन पर होने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-13010 दून एक्सप्रेस, कोलकाता से जम्मू तवी जाने वाली गाड़ी संख्या-13151 जम्मू तवी एक्सप्रेस, फिरोजपुर छावनी से धनबाद जाने वाली गाड़ी संख्या-13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस और धनबाद से फिरोजपुर छावनी जाने वाली गाड़ी संख्या-13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 3 से 7 जनवरी तक लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी मार्ग से चलाई जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या-15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस 3 जनवरी को और गाड़ी संख्या-15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस 4 जनवरी को लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी मार्ग से दौड़ेगी।
साढ़े पांच घंटे देर से आई पद्मावत और नौचंदी
रायबरेली। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है, जिससे उनकी समय सारिणी बिगड़ गई है। लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटों की देरी से आ रही हैं। यात्रियों को ठंड में स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर सुबह आने वाली सभी ट्रेनें समय से नहीं आ रही हैं, लेकिन यात्री ट्रेन छूट जाने के भय से स्टेशन पर सुबह ही पहुंच जा रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार सुबह 6.10 बजे आने वाली गाड़ी संख्या-14208 पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से आई। यह गाड़ी दिल्ली से प्रतापगढ़ जाती है। यही हाल सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली गाड़ी संख्या-14512 नौचंदी एक्सप्रेस का भी रहा।
इस गाड़ी के सुबह साढ़े छह बजे आने का समय निर्धारित है, लेकिन साढ़े पांच घंटे से ज्यादा लेट होने की वजह से ट्रेन दोपहर में आई। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या-13005 पंजाब मेल पौने तीन घंटे और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-13006 पंजाब मेल पौने चौर घंटे की देरी से रायबरेली स्टेशन पहुंची। आनंद विहार से पुरी जाने वाली गाड़ी संख्या-12876 नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे और नई दिल्ली से बनारस जाने वाली गाड़ी संख्या-15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी कई घंटे लेट रही। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट हो रही हैं।