फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train

Raebareli News: तीन घंटे की देरी से चल रही अर्चना व त्रिवेणी एक्सप्रेस

Sat, 31 Dec 2022 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Train
रायबरेली। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी है। लंबी दूरी की ट्रेनें तीन से पांच घंटे तक लेट हो रही हैं। यात्रियों को ठंड में स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। आसपास के जिलों को जोड़ने वाली कम दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित होने लगी हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पटना से जम्मू तवी जाने वाली गाड़ी संख्या-12355 अर्चना एक्सप्रेस और टनकपुर से शक्ति नगर जाने वाली गाड़ी संख्या-15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली गाड़ी संख्या-14512 नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली गाड़ी संख्या-15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या-14208 पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-13006 पंजाब मेल ढाई घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या-13005 पंजाब मेल एक घंटे और आगरा से कोलकाता जाने वाली गाड़ी संख्या 13168 एक्सप्रेस ट्रेन आधे घंटे देर से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम दूरी वाली ट्रेनों में बनारस से लखनऊ जा रही गाड़ी संख्या-15107 इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे, लखनऊ से प्रयागराज संगम जा रही गाड़ी संख्या-14210 इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे और प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही गाड़ी संख्या-14123 इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से रायबरेली स्टेशन पहुंची। शुक्रवार की रात नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या-15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। इससे रात में यात्री काफी परेशान हुए। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed