फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   toll plaza

चड़रई टोल पर रुकिए, शुल्क दीजिए, पर सुविधा की उम्मीद मत करिए

Thu, 21 Apr 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
toll plaza
चडरई चौराहे पर बना टोल प्लाजा। - फोटो : RAIBARAILY
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर चड़रई चौराहे के पास बने टोल बूथ पर लोग शुल्क तो देते हैं पर उन्हें सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिलता।
विज्ञापन

यहां की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बूथ पर न तो रिकवरी वैन है न ही एंबुलेंस की सुविधा। आपात स्थिति में टोल से कोई मदद न मिलने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर बने टोल प्लाजा से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बूथ पर टैक्स देने वाले वाहन स्वामियों को गड्ढामुक्त सड़क, दुघर्टना के समय इमरजेंसी सेवाएं, रिकवरी वैन, शौचालय आदि की सुविधाएं मिलती हैं। चड़रई टोल प्लाजा पर इसकी उम्मीद करना बेमानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे जगह-जगह गड्ढों में तब्दील है। रोजाना जज, मंत्री, प्रमुख सचिवों व जिले के आला अधिकारियों का आवागमन इसी मार्ग से होता है।
इसके बावजूद की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। किसी दुर्घटना की सूचना के बावजूद टोल की ओर से कोई सुविधा नहीं मिलती है। टोल पर न एंबुलेंस है न ही रिकवरी वैन है। रात में टोल कर्मी पेट्रोलिंग भी नहीं करते हैं।
गड्ढों वाली सड़क पर सफर करना पड़ रहा
टोल टैक्स देने के बावजूद सुविधा न मिलने से क्षेत्र के वाहन स्वामियों में नाराजगी है। कमोली के आरिश नकवी, उमरन गांव के रंजीत सिंह, कोटिया चित्रा के प्रधान नरेंद्र यादव व नीरज सिंह ने बताया कि आए दिन रायबरेली व लखनऊ काम के सिलसिले में जाना-आना पड़ता है। टोल देने के बावजूद गड्ढों वाली सड़क में सफर करना पड़ रहा है। पूरे बाबा, जिंगना, जगतपुर व नवाबगंज के पास सड़क का हाल बेहाल है। इस रोड पर यात्रा करते समय सड़क दुघर्टना का खतरा बना रहता है। सुविधा के नाम पर टोल प्लाजा पर कुछ भी नहीं है।

सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी मेरी नहीं है। रिकवरी वैन एनएचआई से नही मिली है। शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। और जो सुविधाएं होनी चाहिए, वह लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
- रंजीत यादव, मैनेजर, टोल प्लाजा चड़रई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed