Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A career magazine will be published in 41 government secondary schools.

Raebareli News: 41 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रकाशित होगी कॅरिअर पत्रिका

Tue, 24 Nov 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 24 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A career magazine will be published in 41 government secondary schools.
रायबरेली। जिले के 41 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में इस वर्ष कॅरिअर पत्रिका प्रकाशित की जाएगी। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को कॅरिअर संबंधी विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। पत्रिका में पूरे साल विद्यालयों में हुई कॅरिअर से जुड़ी गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यालयों को बजट भेज दिया गया है। पत्रिका प्रकाशित होने के बाद कक्षा नौ से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर प्रकाशित होने वाली इस पत्रिका के लिए प्रति छात्र 70 रुपये की दर से बजट दिया गया है। जिले के 41 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक कुल 9944 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों को बजट उपलब्ध कराया गया है। इसी बजट से प्रत्येक विद्यालय को पत्रिका प्रकाशित करानी होगी। इसके बाद सभी विद्यार्थियों को पत्रिका वितरित करनी होगी।
विज्ञापन

पत्रिका में छात्र-छात्राओं के कॅरिअर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उन्हें भविष्य की राह चुनने में मदद मिल सके। विद्यालयों में कॅरिअर संबंधी गतिविधियों को भी पत्रिका में जगह दी जाएगी। इससे अभिभावकों को भी पता चल सकेगा कि विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए विद्यालय स्तर पर क्या प्रयास किए गए हैं। समग्र शिक्षा-माध्यमिक के जिला समन्वयक इरफान अहमद ने बताया कि पत्रिका संबंधी बजट का उपभोग 15 जनवरी तक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रिका में कॅरिअर पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को दी गई जानकारियां शामिल की जाएंगी। इसमें कॅरिअर के लिए पाठ्यक्रमों का विवरण, उनसे संबंधित महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की जानकारी तथा छात्रवृत्ति का ब्योरा दिया जाएगा। विद्यालय स्तर पर आयोजित कॅरिअर मेलों की जानकारी भी प्रकाशित होगी।

इसके अलावा कॅरिअर हब के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को दी गई जानकारी, कॅरिअर क्लब के गठन एवं उनकी गतिविधियों का विवरण शामिल किया जाएगा। विभिन्न विषयों से संबंधित कॅरिअर गाइडेंस के लिए आयोजित वेबिनार, कॅरिअर गाइडेंस शिक्षक प्रशिक्षण और अभिभावक-शिक्षक बैठकों की जानकारी भी दी जाएगी। अन्य प्रासंगिक एवं आवश्यक गतिविधियों को भी पत्रिका में जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed