फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man shot himself to implicate others.

Raebareli News: दूसरों को फंसाने के लिए स्वयं को युवक ने मारी थी गोली

Wed, 16 Sep 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 16 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The young man shot himself to implicate others.
रायबरेली। रायबरेली के भदोखर क्षेत्र के जफरापुर गांव में 24 वर्षीय धर्मराज पर हुई फायरिंग की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दूसरों को फंसाने के लिए धर्मराज ने खुद ही अपने दाहिने कंधे पर गोली मारी थी।
विज्ञापन

घटना के संबंध में उसने पहले पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि छह सितंबर की शाम खेत की तरफ जाने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी है। पुलिस ने मौके की पड़ताल कर उसका इलाज एम्स में कराया था। हालांकि, जब पुलिस ने छानबीन की तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन

भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि साल 2024 में गांव निवासी प्रदीप की हत्या के मामले में धर्मराज आरोपी है और मामला कोर्ट में चल रहा है। सजा से बचने के लिए उसने पुत्तीलाल, उनके बेटों व गवाहों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 32 बोर का तमंचा गांव के पास से बरामद कर लिया। दरोगा सुनील कुमार वर्मा की तहरीर पर आरोपी धर्मराज के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed