{"_id":"5dc07a1f8ebc3e01574242d8","slug":"the-victim-s-family-expressed-pain-after-reaching-the-cm-s-frame-raibaraily-news-lko490450010","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की चौखट पर पहुंचकर पीड़ित परिवार ने बताई पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की चौखट पर पहुंचकर पीड़ित परिवार ने बताई पीड़ा
विज्ञापन
रायबरेली। चर्चित डीफार्मा छात्र आदित्य प्रताप सिंह उर्फ रवि सिंह की हत्या के मामले में सोमवार को पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मिलकर न सिर्फ अपनी पीड़ा बताई, बल्कि हत्याकांड में मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई में बरती गई ढिलाई की शिकायत भी की। पिता ने सीएम को बताया कि सफेदपोश नेताओं और सोमू ढाबा मालिक के बेटे को पकड़ने में पुलिस ढिलाई बरत रही है। असली जिम्मेदार खुलेआम घूम रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सब पर कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी आदित्य प्रताप सिंह की 9 अक्तूबर को मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित सोमू ढाबा में हत्या कर दी गई थी। उसका शव हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी खास गांव के पास महराजगंज रोड किनारे मिला था। इस मामले में पुलिस अब तक सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव समेत 12 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। वहीं सोमू ढाबा मालिक के बेटे अर्कित यादव को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
मृतक छात्र के पिता प्रदीप सिंह ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि सोमवार को उन्होंने अपने पिता रिटायर्ड शिक्षक बासुदेव सिंह चौहान, पत्नी बबीता सिंह, बेटी रुचि सिंह, गरिमा सिंह, आराध्या सिंह के अलावा मामा हीरा सिंह और राजकुमार सिंह के साथ लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। करीब 35 मिनट की बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि मामले में शामिल किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि उन्होंने सीएम को बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई के नाम पर ढिलाई बरत रही है। कुछ सफेदपोश नेता मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी अब तक नहीं की गई है। सोमू ढाबा मालिक का बेटा भी नहीं पकड़ा जा सका है। पिता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को फोन करके पूरे प्रकरण की जानकारी भी ली। सीएम ने भरोसा दिया कि परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। इसमें कोई पुलिस अधिकारी लापरवाही बरत रहा होगा तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।