फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The road was blocked by keeping the body of a TV worker

Raebareli News: टीवी कारीगर का शव रख जाम किया मार्ग

Mon, 21 Apr 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 21 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The road was blocked by keeping the body of a TV worker
सरेनी के गौतम चौराहे पर अधेड़ की मौत के बाद हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
सरेनी (रायबरेली)। सरेनी इलाके में रविवार शाम करीब तीन बजे परिजनों और दुकानदारों ने टीवी कारीगर का शव रखकर मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान सभी ने पुलिस को कोसा। आरोप लगाया कि बेटे को जेल भेजने के सदमे में आकर कारीगर ने खुदकुशी की है। उनका बेटा निर्दोष था। उसे फर्जी तरीके से जेल भेजा गया। घटना से गुस्साए दुकानदारों ने सरेनी बाजार बंद रखा। दो घंटे तक मार्ग जाम होने से आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

सरेनी बाजार निवासी धुनारी उर्फ राजेश कुमार प्रजापति (42) पुत्र शिवनारायण के बेटे करण प्रजापति को मौनी मोहल्ला के अतुल तिवारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने बीती आठ अप्रैल को जेल भेज दिया था। बेटे के जेल जाने से धुनारी गुमसुम रहते थे। शनिवार शाम करीब चार बजे धुनारी ने घर के अंदर खुदकुशी कर ली थी। वह टीवी कारीगर थे। सरेनी बाजार में उनकी दुकान थी। जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन व लोग आक्रोशित हो गए। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन

गुुस्साए लोगों ने शव रखकर लालगंज-सरेनी मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया और पुलिस पर भड़ास निकाली। सूचना पर कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पत्नी श्यामा देवी का कहना था कि उनका बेटा बेकसूर था। पुलिस ने उसे फर्जी मामले में जेल भेज दिया। उसे जेल से रिहा किया जाए। अतुल हत्याकांड में उनका एक रिश्तेदार ही शामिल है। बावजूद पुलिस ने बेटे पर केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह और सीओ लालगंज अनिल कुमार सिंह ने बेटे को न्याय दिलाने की बात कही। इस पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान आवागमन ठप होने से लोगों को दूसरे रास्तों से निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed