फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The lovers took their lives hanging

प्रेमी-युगल ने फांसी लगा दी जान

Wed, 14 Dec 2016 11:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 14 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The lovers took their lives hanging
युवक की मौत पर बिलखते - फोटो : अमर उजाला
सरेनी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में मंगलवार रात प्रेमी-युगल ने फांसी पर लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह दोनों का शव दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक से फंदे से लटकते मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की पक्ष इस पर राजी नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। जांच के दौरान पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। इसमें लड़की ने अपनी दूसरी शादी होने पर प्रेमी के साथ खुदकुशी करने की बात लिखी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव निवासी आशू उर्फ विवेक वाजपेयी (22) सरेनी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में अपनी नानी के घर पर रहता था।
विज्ञापन


आशू के पिता केदारनाथ रेंजर के पद से रिटायर्ड हुए हैं। नानी के गांव में रहने के दौरान आशू को यहीं की पूजा मिश्रा (19) स्व. दुर्गा प्रसाद और आशू के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया था। पूजा चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय पालेपुर उन्नाव में प्रथम वर्ष की छात्रा थी, जबकि आशू बीए तृतीय का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों शादी करना चाहते थे। पर पूजा की मां इस शादी के लिए राजी नहीं थी। घर के बाहर पूजा का एक कमरा बना था। रात में पूजा और आशू ने एक ही दुपट्टे से कमरे के अंदर पंखे के हुक से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। सुबह परिवारीजनों को दोनों के शव फांसी से लटकता देखा तो दंग रह गए।

सूचना पर थानेदार एके सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को नीचे उतारा। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला। सुसाइट नोट में मृतका पूजा ने लिखा है कि परिवारीजन शादी करने से इंकार कर रहे थे। उसकी शादी दूसरी जगह करने के लिए बात कर रहे थे। इस वजह से खुदकुशी कर रही हूं।

एसपी विनय यादव का कहना है कि दोनों की शादी न होने के चलते प्रेमी-युगल ने सुसाइट किया है। घटना की जांच कराई जा रही है। प्रेमी युगल की मौत से परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतका पूजा की मां सरोज मिश्रा रो-रोकर बेहाल है।


कहती है कि वह नहीं जानती थी कि उसकी बेटी ऐसा कर लेगी, वरना शादी कर देती। वहीं मृतक आशू की नानी सरस्वती भी गमजदा है। कहती है कि आशू उसके जिगर का टुकड़ा था। तीन साल से साथ रहता था। आशू के सिवाय उसका कोई नहीं था। इसलिए उसे घर पर रखा था। अन्य लोग भी घटना से गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed