फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The groom arrived without the wedding procession and refused to marry

Raebareli News: बिन बरात पहुंचा दूल्हा, शादी से किया इन्कार

Wed, 23 Apr 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 23 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The groom arrived without the wedding procession and refused to marry
गदागंज (रायबरेली)। महिलाएं दुल्हन को सजाने में व्यस्त थीं, घर के लोग बरात के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। सभी को बरात आने का इंतजार था, लेकिन तभी अचानक अकेले दूल्हा पहुंचा और शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि उसने लड़की को मारने की धमकी भी दी। मामला बिगड़ने पर लड़की की मां थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को बरात आनी थी। विवाह को लेकर सभी व्यस्त थे। शाम को अचानक दूल्हा अकेले लड़की के घर पहुंचा। परिजनों ने दूल्हे से अकेले आने का कारण पूछा तो उसने कहा कि वह शादी नहीं करेगा। यह सुनकर सभी स्तब्ध रह गए। लड़की वालों ने विरोध किया तो वह धमकाते हुए लौट गया।
विज्ञापन


इसके बाद थाने पहुंची लड़की की मां ने आरोप लगाया कि युवक शादी का झांसा देकर बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। छह माह पहले लड़के के घरवालों के साथ बातचीत हुई और शादी के लिए 21 अप्रैल की तिथि नियत की गई थी, लेकिन ऐन वक्त पर युवक शादी करने से मुकर गया। लड़की का आरोप है कि युवक अधिक दहेज मांग रहा है। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed