{"_id":"691241914f28024a0e01fdfb","slug":"the-district-secured-ninth-position-at-the-state-level-in-buildathon-raebareli-news-c-101-1-slko1034-144549-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बिल्डथॉन में राज्य स्तर पर जिले का नौवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बिल्डथॉन में राज्य स्तर पर जिले का नौवां स्थान
Tue, 11 Nov 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के तहत पंजीयन के साथ ही आइडिया सब्मिट करने की रफ्तार काफी तेज होने से प्रगति काफी बेहतर हुई। शुरुआत में काफी खराब प्रगति चल रही थी, लेकिन अंतिम दौर में तेजी दिखी। यही वजह रही कि पंजीयन बढ़ने के साथ ही आइडिया सब्मिट करने में भी विद्यालयों ने रुचि दिखाई। इसके चलते जिले ने राज्य स्तर पर नौवां स्थान हासिल किया है।
बिल्डथॉन के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों की टीम बनाकर पोर्टल पर पंजीकरण कराने और फिर आइडिया सब्मिट करने के आदेश दिए गए थे। जिले के सभी विद्यालयों में विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 के तहत छात्र-छात्राओं की टीमें बनाई जानी थी। यह जिम्मेदारी बेसिक और माध्यमिक शिक्षा दोनों को सौंपी गई। दोनों ही विभाग तेजी से लगे थे, लेकिन शुरुआत में खास प्रगति नहीं दिख रही थी।
विकास क्षेत्र स्तर पर दोनों विभागों ने नोडल नामित किए और रोजाना प्रगति की समीक्षा की, जिससे तेजी दिखने लगी। यही वजह रही कि जिले के 3316 शिक्षकों और 11231 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। 2772 टीमें पंजीकृत हुई हैं, जिनमें माध्यमिक की 1396 और बेसिक की 1376 टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के जिला समन्वयक इरफान अहमद ने बताया कि पंजीकरण कराने वाली प्रत्येक टीम को अपना आइडिया सब्मिट करना था। अंतिम तिथि बीतने तक करीब 2090 आइडिया सब्मिट कर दिए गए हैं, जो 75 फीसदी से अधिक है। पूरे प्रदेश की औसत प्रगति लगभग 70 फीसदी रही।
अपने जिले की प्रगति काफी बेहतर होने के कारण ही प्रदेश स्तर पर नौवां स्थान मिला है। यह सब लगातार प्रयास का नतीजा है। जितने भी आइडिया सब्मिट किए गए हैं, उन सभी का मूल्यांकन कराने के लिए अब जिला स्तर पर समिति बनाई जाएगी।