फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The CO has also been removed in connection with the security lapse involving Rahul Gandhi.

Raebareli News: राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले में सीओ भी हटे

Sun, 21 Sep 2025 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The CO has also been removed in connection with the security lapse involving Rahul Gandhi.
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने तीन सीओ के सर्किल क्षेत्र में शनिवार रात को फेरबदल कर दिया। सीओ सदर अमित सिंह को लालगंज सर्किल का नया सीओ बनाया गया है। माना जा रहा है कि दस सितंबर को राहुल गांधी की सुरक्षा चूक के मामले में उनका तबादला दूसरी जगह किया गया है। इस दौरान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने हाईवे जामकर राहुल गांधी का काफिला रोका था। राज्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। इससे पहले इसी मामले में हरचंदपुर प्रभारी आदर्श कुमार सिंह को भी एसपी ने हटाकर अपराध शाखा भेजा था। सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौवहार को नया सीओ सिटी बनाया गया है। वहीं सीओ लालगंज गिरिजा शंकर त्रिपाठी को डलमऊ सीओ बनाया गया है। हालांकि एसपी का कहना है कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed