{"_id":"6123e7c68ebc3e79df33b37e","slug":"the-boy-fell-in-the-pond-due-to-slipping-of-his-feet-died-raibaraily-news-lko592451061","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से तालाब में गिरा बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से तालाब में गिरा बालक, मौत
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को पैर फिसलने से बालक तालाब में गिर गया। आसपास खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी घर वालों को दी। घर के लोगों ने किसी तरह बालक को तालाब से निकाला लेकिन सीएचसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से घर में रोना-पिटना मचा है।
खीरों कस्बा निवासी मो. आवेश (6) सोमवार दोपहर घर के पास स्थित फतेह शहीद मजार तालाब के पास नित्यक्रिया के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में डूब गया। आसपास खेल रहे बच्चों ने हादसे की सूचना उसके परिवारीजनों को दी। इसके बाद पहुंचे परिवारीजनों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और सीएचसी खीरों ले जा रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए।
आवेश का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उसकी मां नूरबानों, पिता अब्दुल रज्जाक, बहन फरहीन बानो, महबिस बानो, भाई मो. कैफ, के अलावा मो. हनीफ, इरसादन समेत अन्य घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर शव का अंतिम संस्कार हो गया था।