{"_id":"6a524853d1f14ccc9c0b1dfd","slug":"the-ayodhya-trust-should-be-dissolved-shankaracharya-says-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए: शंकराचार्य बोले- मूर्धन्य धर्माचार्यों का ट्रस्ट बनाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए: शंकराचार्य बोले- मूर्धन्य धर्माचार्यों का ट्रस्ट बनाया जाए
Sat, 11 Jul 2026 07:12 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:12 PM IST
सार
जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में जो भी हुआ वो लोगों की आस्था को चकनाचूर करने वाला है। वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की शनिवार को जिले के लालगंज, सरेनी, डलमऊ और गदागंज से यात्रा निकली, इस दौरान गाय को माता का दर्ज दिए जाने की बात शंकराचार्य ने कही। साथ ही लोगों को गाय की सुरक्षा और गाय को माता का दर्ज मिले, इसकी शपथ दिलाई।
विज्ञापन
अयोध्या के मामले पर शंकराचार्य ने कहा कि अयोध्या में जो कुछ भी हुआ है, वह करोड़ों लोगों की आस्था को चकनाचूर करने वाला है। विश्वास की बहाली बहुत कठिन हो गई है। हमारी मांग है कि तत्काल इस ट्रस्ट को भंग कर दिया जाए। साथ ही जो देश के मूर्धन्य धर्माचार्य हैं , उनका ट्रस्ट बनाया जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मंत्री राजभर का अखिलेश पर हमला, उनसे हाथ मिलाने का भी रेट तय, सत्ता के लिए दिखा रहे सनातन प्रेम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नृपेंद्र मिश्र बोले- चढ़ावा चोरी 'कलंक', व्यवस्था में होगा सुधार; 20 जुलाई तक पूरा होगा मंदिर निर्माण
उस ट्रस्ट में अयोध्या के धर्माचार्यों को भी शामिल किया जाए। एक कमेटी बनाई जाए जो अयोध्या में रोज की गतिविधि को देख सके। सरकार की विजिलेंस की टीम अयोध्या में रहे, इससे आपत्ति नहीं है लेकिन धर्म कार्य से अब इन्हें हट जाना चाहिए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन