{"_id":"6b073c02da43b4596a04890a","slug":"146-teams-will-showcase-their-talent-at-the-science-congress-raebareli-news-c-101-1-slko1034-172899-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: विज्ञान कांग्रेस में 146 टीमें दिखाएंगी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: विज्ञान कांग्रेस में 146 टीमें दिखाएंगी प्रतिभा
Thu, 26 Nov 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के उन छात्र-छात्राओं को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए पंजीकरण कराया है। जिले के विभिन्न विद्यालयों से 146 टीमें पंजीकृत हुई हैं। प्रत्येक टीम में दो विद्यार्थी शामिल हैं। अब ये विद्यार्थी 27 नवंबर को अपने बनाए प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करेंगे। समस्त प्रोजेक्ट का मूल्यांकन करने के बाद उनके नतीजे घोषित किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रोेजेक्ट को राज्य स्तर के लिए चयनित किया जाएगा।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन 27 नवंबर को सुबह 10 बजे से शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में होगा। टीमों को उनकी कक्षा के अनुसार सीनियर एवं जूनियर वर्ग में बांटा जाएगा। आनलाइन पंजीकरण के दौरान टीमों ने जिस प्रोजेक्ट का जिक्र किया है, उसी प्रोजेक्ट को जिला स्तरीय आयोजन में प्रस्तुत करना होगा। सभी प्रतिभागी टीमों को अपने विद्यालय के नोडल शिक्षक के साथ जिला स्तरीय आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए कहा है।
विज्ञान कांग्रेस के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजीय मॉडल इंटर कॉलेज बसाढ़ के प्रवक्ता डॉ. नबी अहमद को जिला समन्वयक और पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज डीह के प्रवक्ता अनिल कुमार पांडेय को अकादमिक समन्वयक बनाया गया है। समन्वयकों के मुताबिक इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय साइंस एंड इनोवेशन फाॅर सस्टेनेबिलिटी निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत पांच उप विषयों अवशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा, जल, भारतीय ज्ञान प्रणालियां और कृषि पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपदीय आयोजन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने कार्यक्रम प्रभारी नामित कर दिए हैं। यह जिम्मेदारी जिला समन्वयक डॉ. नबी अहमद, अकादमिक समन्वयक अनिल कुमार पांडेय, जीआईसी से डॉ. गंगा प्रसाद व राम सिंह चौहान और राजकीय हाईस्कूल पिंडारी कला से मंदीप कुमार को सौंपी गई है। मूल्यांकन करने के लिए माध्यमिक विद्यालयों से नीतू गुप्ता, दिनेश दीक्षित, अजय अवस्थी, फीरोज गांधी डिग्री कॉलेज से डॉ. जैनेंद्र पाठक, डॉ. हर्वेश राना नामित किए गए हैं।