फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The ambulance not arrived, teenager's death

नहीं पहुंची एंबुलेंस, किशोरी की मौत

Sat, 04 Jul 2015 11:59 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में शनिवार को इलाज के अभाव में एक किशोरी की मौत हो गई। एंबुलेंस न पहुंचने से परिवारीजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। सभी ने डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी करके जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


यही नहीं ठीक से इलाज न किए जाने पर डॉक्टरों से काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। किशोरी खाना बनाते समय झुलस गई थी और बिना इलाज के दो घंटे तक तड़पती रही।

एंबुलेंस न पहुंचने पर उसे जिला अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।


खीरों के हिमाचलखेड़ा मजरे बरौंडी की निशा (16) पुत्री रामखेलावन कुरील को छह माह पहले फालिज गिर गई थी। इस कारण उसका आधा अंग काम नहीं कर रहा था।

निशा की मां कमला देवी के मुताबिक, शनिवार सुबह वह बकरी चराने गई थी। घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान निशा चूल्हे पर खाना बना रही थी।

आधे अंग से अपंग होने के कारण वह जलते चूल्हे के ऊपर गिर गई और उसके कपड़ों में आग लग गई। घर में अकेले होने के कारण वह जलती रही और गंभीर रूप से झुलस कर बेहोश होकर आंगन में गिर गई।
विज्ञापन


मां बकरी चराकर घर लौटी तो बेटी की हालत देख दंग रह गई।  शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और किशोरी को सीएचसी लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका ठीक तरीके से इलाज नहीं किया गया। परिवारीजनों ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर फोन किया। बस इतना जवाब मिलता रहा कि गाड़ी रास्ते में है। होते करते दो घंटे बीत गए, लेकिन गाड़ी नहीं पहुंची।


 इधर निशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे नाराज परिवारीजनों और ग्रामीणों ने सीएचसी में हंगामा करना शुरू कर दिया। सभी का कहना था कि इलाज किए बिना ही रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस नहीं पहुंची।

सीएचसी के डॉक्टरों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। करीब आधा घंटे तक सीएचसी में बवाल होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।

एसओ आरके शर्मा का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस भेजकर मामला शांत करा दिया गया। उधर, किशोरी की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed