{"_id":"585827444f1c1b1f64e395ac","slug":"teachers-eligibility-test-held-at-10-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 केंद्रों पर हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 केंद्रों पर हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
टीईटी की परीक्षा देते परीक्षार्थी ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार को 10 केंद्रों पर दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन हुआ। 8892 अभ्यर्थियों में से 646 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। दोनो पालियों में तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्रों में इंट्री दी गई।
सोमवार को पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। पहली पाली में 5524 छात्रों के सापेक्ष 5142 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। 382 आवेदक गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में 3632 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3368 आवेदक ही परीक्षा में बैठे। 264 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
परीक्षा के मददेनजर सभी परीक्षा केंद्रोें पर भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था। इसके अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र जाकर जायजा लिया। एडीएम प्रशासन तिलकधारी ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई। दोनों पालियों को मिलाकर 646 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई।